boltBREAKING NEWS

बस और ट्रेलर की भिड़ंत में 2 की मौके पर मौत,मृतकों में महिला पुलिसकर्मी

  बस और ट्रेलर की भिड़ंत में 2  की मौके पर मौत,मृतकों में महिला पुलिसकर्मी

जटोंक,दूनी. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाड़ थाना क्षेत्र के जूनिया मोड़ पर मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में कोटा डिपो की रोडवेज बस घुस गई। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में घायल 12 लोगों को दूनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से दो को टोंक रैफर किया गया। इसके अलावा करीब 3 जने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे रहे, जिन्हें देर रात तक निकालने की कार्रवाई चलती रही। घाड़ पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस कोटा आगार की है, जो कोटा से जयपुर जा रही थी। वहीं हाईवे पर ट्रेलर खड़ा था। लोगों ने बताया कि कोहरे के कारण रोडवेज बस ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस ट्रेलर में फंस गई। इसमें कई लोग फंस गए। अन्य घायल सवारियों को दूनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों से दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।

इसमें एक मृतक महिला पुलिस कांस्टेबल की वर्दी में है। वहीं सूचना के बाद पहुंची दूनी और घाड़ थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को निकाले का प्रयास किया। अस्पताल तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं आस-पास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना को दी।